रतलाम. शहरवासियों ने लॉकडाउन के दौरान कुछ समझदारी दिखाई है। कोरोना वायरस की चेन ब्रेक के किए गए जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने प्रशासन ने मेडिकल, किराना और शराब दुकानों के बाहर मार्किंग की। इतना ही नहीं गुरुवार से प्रशासन ने सुबह 9 से शाम 4 बजे तक डोर टू डोर राशन पहुंचाने की भी तैयारी कर ली। इसके लिए शहर के 15 किराना दुकानों को चयनित किया है।
अब शराब भी हो गई जरूरत का सामान, कतार लगाकर बिकी
किराना, दूध, मेडिकल की तरह लॉकडाउन में न केवल शराब दुकानें भी खुल रही हैं, बल्कि इन पर जमकर बिक्री भी हो रही है। हालांकि प्रशासन ने सरकारी एडवायजरी के अनुसार दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक के बजाए दुकानदारों को लॉकडाउन की छूट सुबह 7 से 11 बजे तक खोलने की इजाजत दी है। इसे लेकर शहरवासियों ने एतराज जताना शुरू कर दिया है। उधर, जिम्मेदार सरकारी निर्देशों का हवाला दे रहे हैं। उनका तर्क है कि व्यसन के आदि लोग दूसरे घातक नशे उपयोग करना न शुरू कर दें, इसलिए ऐसा किया जा रहा है।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि कोई अवैध शराब बनाकर न बेचे इसलिए शासन के दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक शराब दुकान खोलने के निर्देश दिए हैं। हमने सुबह 7 से 11 बजे तक छूट दी है। वहीं, आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त जगदीश राठी ने कहा कि शराब के आदी गलत नशे का उपयोग नहीं करें, अत: दुकानें खोली हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएंगे।
गुरुवार की व्यवस्था
- सुबह 5 से 8.30 बजे तक -थोक सब्जी मंडी खुलीं, लेकिन सिर्फ किसान और व्यापारियों ने ही खरीदारी की। आम लोगों के जाने पर प्रतिबंध रहा।
- सुबह 7 से 11 बजे तक - किराना, दूध, मेडिकल, गैस एजेंसी सहित अन्य दुकानें खुलीं। लोगों ने मार्किंग में खड़े रहकर खरीदारी की। उल्लंघन करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
- सुबह 9 से शाम 4 बजे तक - डोर टू डोर राशन सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था। शहर की 15 दुकानें चयनित, लोग फोन पर ऑर्डर कर सकेंगे। दुकानदार सामान पहुंचाएगा।
- रात 8 बजे -लॉकडाउन के दाैरान दिनभर की गतिविधियों पर कलेक्टर और एसपी अपडेट लेकर, व्यवस्थाओं में तब्दीली करने की रणनीति बनाएंगे।
ऐसे गुजरा बुधवार
- सुबह 7 से 11 बजे - सब्जी मंडी, किराना, दूध व मेडिकल दुकानों पर भीड़ कम रही। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए प्रशासन ने दुकानों के बाहर मार्किंग करवाई।
- सुबह 11 बजे बाद - फुटकर सब्जी मंडियों से लोगों को हटाने के लिए पुलिस कप्तान गौरव तिवारी को खुद लाठी लेकर मैदान में उतरना पड़ा।
- सुबह 11 से रात 8 बजे - पुलिस ने 14 रास्तों पर बैरिकेडिंग की, 34 चालकों के चालान बनाए। वाहन जब्त किए।
- रात 8 से 9 बजे तक - मुख्यमंत्री ने संबोधित कर विभिन्न राहतकारी निर्देश दिए।
प्रशासन ने की लिस्टिंग शहरवासी इन दुकानों से मंगवा सकेंगे राशन
- वाधवानी ब्रदर्स, स्टेशन रोड 80853-98896, 99935-98896
- नेहा किराना, अलकापुरी 94245-91916, 70002-88250
- नेमानी ट्रेडर्स, सज्जन मिल रोड 89896-69730, 93000-45481
- सज्जन किराना, सैलाना बस स्टैंड 89894-65776, 98270-60391
- चारभुजा किराना, बाजना बस स्टैंड 99813-26189, 97700-04752
- अभय ब्रदर्स, धान मंडी 94066-36181, 94248-23524
- रवि ट्रेडर्स, सुभाष मार्ग 94259-26821, 07412-231611
- अशोक रेवाशंकर पंड्या, लोहार रोड 94251-03180, 94245-29459
- सर्वानंद बाजार, न्यू रोड 89898-96289, 94259-26813
- अंशुल ट्रेडर्स, नाहरपुरा 94251-03968, 94259-26968
- श्रीमाल बाजार, बाजना बस स्टैंड 78987-99639, 97709-83339
- सोलंकी ब्रदर्स, हकीमवाड़ा 98278-77684. 96445-59867
- काका किराना, रविदास चौक 98273-42069, 78288-33503
- अजय किराना, धान मंडी 94256-41576, 98273-90567
- श्रीराम किराना, गोशाला रोड पटेल कॉलोनी 94066-86499